
आज श्रीविष्णु- माघपूर्णिमा है आज के दिन मनुष्यों को क्या करना चाहिए की उनका दुख और दरीद्रता दूर हो आज का मंत्र
*ॐ शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं*
*विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्*
*लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं*
*वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेकनाथम्*
माघ मास की पूर्णिमा को भगवान श्री विष्णु के लक्ष्मी नारायण स्वरुप और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
माघ मास की पूर्णिमा के समय त्रिवेणी में स्नान, दर्शन व पूजा प्रार्थना करना सौभाग्य ही नहीं परम सौभाग्य की बात है।
*आज के दिन ही दुखियों के कल्याण के लिये काशी में माघ पूर्णिमा को एक महान संत एवं दर्शन शाष्त्री गुरु रविदास जी का जन्म हुआ था, जिन्होने अपने अच्छे अच्छे कार्यों से महायोगी गोरखनाथ जी तक को भी अचंभित कर दिया था।*
ऐसे महान संत के जन्म दिवस पर उनके श्री चरणों में कोटि कोटि नमन करते हुये आप सभी सनातन धर्मावलम्बियों को माघ पूर्णिमा की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभ मंगल कामनाए।
श्रीहरि एवं संतों की असीम कृपा से आप सभी परिवार सहित सदैव सुखी, स्वस्थ, समृद्ध, निरोगी एवं दीर्घायु हों।देवश्री के श्रीचरणों में आप सभी के लिये प्रतिपल यही प्रार्थना व कामना करते है।
*पं० सूर्य बल्लभ उनियाल रावल एवं तीर्थ पुरोहित यमुनोत्री धाम कालिंदी कुंज आश्रम यमुनोत्री रोड़ कृष्णा चट्टी जानकी चट्टी,देवभूमि उत्तराखंड*
🌹🙏🌹

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान