उत्तराखंड में आज बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में गिरफ्तार गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल…….
देहरादून : साहनी बिल्डर आत्महत्या मामलें में गिरफ्तार। गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। देहरादून की ACJM कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि आत्महत्या के बाद पुलिस कोबिल्डर साहनी का सुसाइड नोट मिला था।
सुसाइड नोट में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के नाम का ज़िक्र बिल्डर ने किया था। गुप्ता बंधु लगातार साहनी बिल्डर पर दबाव दबाव बना रहे थे। गुप्ता बंधुओ ने सहारनपुर पुलिस को भि शिकायत दी थी और सहारनपुर पुलिस ने उस दिन साहनी को थाने बुलाया था। दबाव बनाने के लिए गुप्ता बंधुओ द्वारा सहारनपुर पुलिस से साहनी बिल्डर पर दबाव बनवाया जा रहा था।
सहारनपुर के सीओ की भूमिका को लेकर भी न्यायालय में सवाल उठाए गए हैं। तो वही बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोनों आरोपियों के मेडकिल को लेकर भी प्रार्थना पत्र डाला है। वहीं अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता की बेल पर सोमवार को पुनः सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी देहरादून में ही पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते थे. शुक्रवार 24 मई को उन्होंने सोसाइटी के पास ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में कूद कर सुसाइड कर लिया उनके परिजन सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. सतेंद्र सिंह साहनी के पास एक सुसाइड नोट मिला है. सतेंद्र सिंह साहनी ने अपने सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं पर निर्माणाधीन परियोजना में भागीदार के एग्रीमेंट के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रणवीर सिंह साहनी ने थाना राजपुर में लिखित तहरीर में बताया है कि अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता उनके पिता सतेंद्र सिंह साहनी को डरा-धमका व ब्लैकमेल कर रहे थे. इस संबंध में उनके पिता ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को पहले दिया था. इसके अलावा अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता ने सहारनपुर पुलिस को उनके पिता के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी।


More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!