
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे छात्राओं की सुरक्षा हेतु अति संवेदनशील हैं। श्रीमती चौबे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना सुढृढ़ करने और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनायें एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिये एक साधू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ के तहत जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महिला हेल्प लाईन प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक टीना रावत मय पुलिस टीम द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार एवं जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय खैरासैंण में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को पोक्सो एक्ट एवं उनके Legal Rights के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनको जागरूक किया गया।
वर्तमान में छात्राओं द्वारा सोशल साइट्स फेसबुक, ट्वीटर एवं इन्ट्राग्राम आदि का प्रयोग किया जा रहा है परन्तु कुछ बातों की अनिभिज्ञता के कारण वे साईबर अपराध का शिकार हो जाती हैं। उन्हें साईबर सेफ अपने प्रोफाइल को कैसे लॉक करना, अपनी निजी जानकारियाँ शेयर नहीं करनी है आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में प्रशिक्षित महिला कार्मिकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी भी पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों पर वार करना आदि तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा