राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र मे रहने वाली महिला होमगार्ड से बेटे के रेप के बाद युवती का कत्ल देने के मामले में फंसने के नाम पर एक लाख की रकम ठगने का मामला सामने आया है लेकिन हकीकत सामने आने के बाद महिला होमगार्ड ने साइबर ठग के खिलाफ थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु गार्डन में महिला होमगार्ड अनिता वर्मा रहती है। उनका बेटा शहर से बाहर रहता है। आरोप है कि उसे व्हाटसप कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने बताया कि उसके बेटे ने रेप के बाद एक युवती की हत्या कर दी है।कॉल पर इंस्पेक्टर की डीपी लगी थी उससे कहा गया कि बेटे की कोई गलती नहीं है। उसका बेटा इस मामले से निकल सकता है।
आरोप है कि उस पर दबाव बनाकर बेटे को छोड़ देने के नाम पर एक लाख की रकम ऑन लाइन ले ली गई। कुछ देर बाद उसने जब अपने बेटे से बातचीत की तब उसने खुद को ठीक होने की जानकारी दी। मामला सामने आने पर उसने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात आरोपी मोबाइल फोन नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक