हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार मां गंगा में मूर्ति विसर्जन करने आए एक दल के तीन किशोर गंगा में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया। जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया ,मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली के ज्वालापुरी पीवीसी मार्केट से एक जत्था मूर्ति विसर्जन करने हरिद्वार आया था। मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा में नहाते समय जत्थे में शामिल करण उम्र 18 वर्ष का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। यह देख उसके साथ आए अरविन्द उम्र 17 वर्ष व अभिषेक उम्र 17 वर्ष उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए। किसी तरह से करण को तो बचा लिया गया किन्तु अरविन्द व अभिषेक का कहीं पता नहीं चल पाया।मौके पर मौजूद लोगो ने घटना कि सूचना पुलिस व जल पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची जल पुलिस के गोताखोरों सर्च अभियान चलाकर दोनो किशोरों के शव को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं