सरोवर नगरी नैनीताल के दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बलिया नाला भूस्खलन को लेकर अफसरों के पेंच कसे। सीएम धामी ने नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं जानीं।गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के समीप बलिया नाला पर हो रहे भू स्खलन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ स्थानीय बीजेपी विधायक सरिता आर्य और भीमताल से पार्टी विधायक राम सिंह केड़ा भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी पारस्परिक वार्तालाप कर क्षेत्र संबंधी उनकी समस्याएं जानी और केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाने का संदेश दिया। इस दौरान बैठक में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य एवं भीमताल से पार्टी विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ-साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट भी मौजूद रहे। नैनीताल दौरे पर गए सीएम धामी उत्तरकाशी अवलांच के बाद चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। नैनीताल दौरे में सीएम धामी नीति आयोग के साथ भी राज्य के विकास के रोडमैप को लेकर मंथन करेंगे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री