भारी बारिश के हो सकते दो से तीन दौर
उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी इसके पूरी तरह लौटने में सप्ताहभर लग सकता है। इससे पहले प्रदेश में भारी वर्षा के दो से तीन दौर हो सकते हैं। बुधवार को प्रदेशभर में बादलों और धूप की आंख मिचौनी चलती रही। कई स्थानों पर गरज के साथ तीव्र बौछार पड़ीं।
तीन दिन भारी बारिश के हैं आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन भारी वर्षा के आसार हैं। छह और आठ अक्टूबर को भारी से भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सात अक्टूबर को लेकर रेड अलर्ट
सात अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नदी-नालों के किनारे बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है।
पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर रोक
पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने और भारी भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर अगले तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है।
सभी को पुख्ता इंतजाम के निर्देश
राज्य आपदा परिचालन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डा. पीयुष रौतेला ने सभी जिला इकाइयों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर गए व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने को कहा गया है।
6अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना है तथा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तराखंड के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
7 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।
इसके अलावा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वही 8 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,चमोली , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि अलर्ट के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है।
तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है

More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!