
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार ) गदरपुर
उधमसिंह नगर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आएदिन सड़क हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं। आज यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। आपको बता दे की किच्छा शहर के व्यस्ततम दरऊ चौराहे पर एक बेलगाम डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसके चलते स्कूटी सवार पति, पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की शिनाख्त मोहन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. किशन सिंह बिष्ट और उमा बिष्ट पत्नी मोहन सिंह बिष्ट निवासी शांतिपुरी नंबर तीन थाना पंतनगर के रूप में हुई है।
वहीं दूसरी घटना शंकर फार्म के पास हुई, जहां अम्बा प्रसाद निवासी बहेड़ी अपने भाई गिरीश चंद्र के साथ पिपलिया स्थित राइस मिल में जा रहे थे। वहीं सड़क के दूसरी तरफ ई-रिक्शा पर नन्हे शाह निवासी बखपुर सहित तीन सवारी किच्छा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित छोटा हाथी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे बाइक व ई-रिक्शा सवार घायल हो गए। पुलभट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत अम्बा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल का इलाज जारी है घटना की जानकारी मिलते ही किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना। इस दौरान विधायक बेहड़ ने आएदिन हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि किच्छा क्षेत्र एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

More Stories
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट