उत्तराखंड में इस वर्ष की आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो गई……..
देहरादून: काठगोदाम से आदि कैलाश यात्रा का पहला दल रवाना होने के साथ ही इस वर्ष की आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के टूरिस्ट रेस्ट हाउस काठगोदाम से महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने आदि कैलाश यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पूर्व यात्रा करने आए श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि पहले दाल में 49 यात्री हैं जो 8 दिन में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के साथ-साथ कुमाऊँ मंडल के मंदिरों के दर्शन कर आएंगे।
उन्होंने बताया कि कल 488 लोगों ने देश भर से इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा यात्रियों की सुख सुविधा रहने और खाने की पूरी व्यवस्था यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावो में की गई है। पिथौरागढ़ चीन बॉर्डर पर आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए हर साल देश और दुनिया से सैकड़ो यात्री यहांआते हैं।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा