उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पर आचार संहिता के उल्लंघन में BJP को जारी नोटिस, यह थी वजह……
देहरादून: भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कैलेंडर बांटे बल्कि इससे संबंधित फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिए। जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया। एमसीएमसी नोडल की संस्तुति के बाद एआरओ ने नोटिस जारी किया।उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा चम्पावत को नोटिस जारी किया है। एआरओ ने नोटिस में स्पष्टीकरण भी मांगा। 24 घंटे के भीतर पत्र के जवाब में भाजपा की ओर से एआरओ को स्पष्टीकरण सौंप दिया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को राज्य में सफल निर्वाचन के लिए आचार संहिता लगा दी गई थी। इसके बाद जिला निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक एमसीएमसी कक्ष से लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे हैं।
बीते दिन मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी ने चम्पावत भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के दौरान लोगों को सरकारी कैलेंडर और राजनीतिक प्रचार करते ट्रैस किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कैलेंडर बांटे बल्कि इससे संबंधित फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिए।
जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया। एमसीएमसी नोडल की संस्तुति के बाद एआरओ चम्पावत ने भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों को नोटिस भेज जवाब तलब किया। भाजपा ने पत्र का स्पष्टीकरण एआरओ को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने भूलवश ऐसा होने की बातें कही हैं।
सरकारी कैलेंडर बांटने के बाद इससे संबंधित फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए थे। इसी संबंध में भाजपा को नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब भी भाजपा ने पत्र के माध्यम से हमें दिया है। आकाश जोशी, एआरओ, चम्पावत।


More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की, ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की