सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे हल्द्वानी के पास देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार संख्या DL 4CAH 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच कार कूड़ेदान से टकरा गई, हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तरुण कुमार (18) निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल) अमित कुमार (24) निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी (घायल) करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल) आशीष कुमार (25) निवासी दिल्ली (घायल) स्वयंम कुमार (22) निवासी दिल्ली (मृतक)जगजीवन (68) निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी (मृतक)पूरन चंद्र (60) निवासी आवास विकास हल्द्वानी (मृतक)

More Stories
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*