उत्तराखंड की राजधानी के पलटन बाजार में फुटपाथ पर भी कब्ज़ा, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो के विरुद्द की गई ये कार्यवाई……
देहरादून: कोतवाली नगर क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो के विरुद्द की गयी कार्यवाही। 12 दुकानदारों का police act में किया गया चालान।
15 दुकानों के बाहर फुटपाथ पर लगी रिंग, अन्य सामान तथा 12 ठेलियो को पुलिस द्वारा कोतवाली में लाया गया।
अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, रेडी, ठेली, फड़ आदि लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है, उक्त आदेशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा पलटन बाजार और डिस्पेंसरी रोड में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे।

व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में अपनी दुकान के बाहर स्वयं व अन्य लोगो के माध्यम से फुटपाथ पर रिंग लगवाने की शिकायतों के संबंध में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 10/07/24 को थाना कोतवाली नगर द्वारा टीम बनाकर पलटन बाजार में उन सभी दुकानदारो के विरुद्ध, जो अपने दुकानों के बाहर और फुटपाथ पर रिंग लगाकर कपड़े आदि बेच रहे थे, कार्यवाही की गई, तथा उक्त सभी व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए तथा रिंग व ठेलियों को कोतवाली लाया गया।

*कृत कार्यवाही का विवरण :-
*(1) 12 दुकानदारों का चालान 81 पु0एक्ट में किया गया जुर्माना 3000/-रु0*
*(2) 18 रिंग को कोतवाली लाया गया*
*(3) 12 ठेलियो को कोतवाली लाया गया*


More Stories
आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात* *अब मिलेगी पहले से अधिक आर्थिक सहायता राशि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि,कृषि, पशुधन, आवास एवं अवसंरचना क्षति के लिए भी बढ़ी सहायता राशि.!
माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण,सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव.!
देहरादून क़ी सेलकुई पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पुलिस नशे के तालाब मे बड़ी मछलियों को नज़रअंदाज़ कर प्यादो को गिरफ्तार कर थपथपा रही अपनी पीठ, बड़ा सवाल आखिर कब होंगी बड़े तस्करो पर कार्यवाही !