उत्तराखंड में सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में विभाग, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव को बचाने की कवायद शुरू……
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब सिंचाई विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव को बचाने की कवायद शुरू हो गई है, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने टीम के साथ निरीक्षण कर जल्द से जल्द बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
हालांकि सिंचाई विभाग के कार्य में गौला नदी का जलस्तर बाधा बन रहा है साथ ही पोकलैंड मशीन को नदी में जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा, फिलहाल विभाग द्वारा एक पोकलैंड मशीन से काम कराया जा रहा है।
गौला नदी में पानी ज्यादा होने के कारण चैनलाइजेशन के काम में तेजी नहीं आ पा रही है जिसके बाद सिंचाई विभाग अब यूपीसीएल से विद्युत लाइन हटवाकर मशीन नदी में ले जाने का प्रयास कर रहा है जिससे काम में तेजी आ सके और जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हो रहे भू कटाव को रोका जाए।

More Stories
आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात* *अब मिलेगी पहले से अधिक आर्थिक सहायता राशि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि,कृषि, पशुधन, आवास एवं अवसंरचना क्षति के लिए भी बढ़ी सहायता राशि.!
माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण,सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव.!
देहरादून क़ी सेलकुई पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पुलिस नशे के तालाब मे बड़ी मछलियों को नज़रअंदाज़ कर प्यादो को गिरफ्तार कर थपथपा रही अपनी पीठ, बड़ा सवाल आखिर कब होंगी बड़े तस्करो पर कार्यवाही !