उत्तराखंड में आज ये सस्पेंड कर्मी हुए बहाल, खत्म होगी हड़ताल……
देहरादून: चारधाम यात्रा सीजन में हुए एक हादसे के बाद रुद्रप्रयाग में निलंबित किए गए चार विभागीय कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है।
आपको बताते चले की बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले आरटीओ कार्यालय में हड़ताल हो रही थी कर्मचारियों ने सभी विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया था।
आरटीओ कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया गया था इससे आरटीओ दफ्तर में कोई काम नहीं हो सका था हड़ताल से अब तक आरटीओ कार्यालय को करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो चुका है। हड़ताल के कारण नए वाहनों का पंजीकरण, टैक्स जमा करने, वाहन फिटनेस, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन परमिटों के नवीनीकरण कराने को लेकर लोग परेशान थे।माना जा रहा है की इस आदेश के बाद आरटीओ ऑफिस में कामकाज तेज होगा।


More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री