
कोटद्वार। आजकल मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। आम जनता के मोबाइल फोन खोने व मोबाइल स्वामियों के मोबाइल वापस न मिलने के प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए मोबाइलों की गुमशुदगी सम्बन्धी पत्रों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु सीआईयू टीम पौड़ी को निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार विभव सैनी के कुशल नेतृत्व में सीआईयू टीम कोटद्वार द्वारा विगत 07 माह में जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग कम्पनियों के खोए हुए 104 मोबाइल फोन बरामद किये गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रूपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोनों को आज कोतवाली कोटद्वार परिसर में उनके स्वामियों के सुपुर्द किए गए। मोबाइल स्वामियों को उनके कीमती मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। मोबाइल स्वामियों द्वारा पौड़ी गढ़वाल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। वर्ष 2024 से अब तक जनपद की सीआईयू टीम को 250 मोबाइल फोनों के खोने सम्बन्धी पत्र प्राप्त हुये हैं, जिनमें से 42 खोए हुए मोबाइल पूर्व में मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किये गए। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 62 मोबाइल फोनों को मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अब तक पौड़ी पुलिस द्वारा 17 लाख रूपये मूल्य के कुल 104 मोबाइल फोनों को मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !