
उखीमठ मे एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हडकंप मच गय आग लगने की घटना देर रात्री करीब एक बजे हुई घटना का पता लगते ही थाना ऊखीमठ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया प्राप्त जनकारी के अनुसार देर रात्रि 1:15 बजे के आसपास कस्बा ऊखीमठ में स्थित राणा हार्डवेयर में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी थाना ऊखीमठ सुरेश चन्द्र बलूनी अधीनस्थ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग के अधिक फैलने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक आग लगने से दुकान मे रक्खा काउंटर और कुछ माल जल कर स्वांह हो गया था थाना प्रभारी उखीमठ सुरेशचन्द्र बलूनी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली के तारो मे शार्ट सर्किट हो सकता है बाकि जांच के बाद ही पता लग पायेगा ।

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!