September 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

मसूरी कैमल्स बैक रोड के जंगलों में आग लगने से मचा हड़कंप,, वन संपदा keb भारी नुकसान की आशंका, वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए संभाला मोर्चा !

सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के प्रसिद्ध कैमल्स बैक रोड क्षेत्र में रविवार देर शाम जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के जंगलों में फैल गई, जिससे बड़ी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई। आग लगने से आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में भी खतरे की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग मसूरी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया। वन कर्मियों ने देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी रखे। पहाड़ी क्षेत्र होने और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मसूरी वन विभाग के डीएफओ अमित कुवंर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जंगलों में फेंकी गई जलती बीड़ी-सिगरेट या अन्य ज्वलनशील वस्तुएं आग का कारण बन रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि जंगलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनसे आग लगने का खतरा हो।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में मसूरी के जंगल आग की चपेट में आ जाते हैं, जिससे पर्यावरण और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंचता है। लोगों ने वन विभाग से जंगलों की निगरानी बढ़ाने और आग लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

You may have missed

Share