
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली सिडकुल पुलिस और बाहदराबाद पुलिस ने दो नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (स्मैक, चरस, गांजा, अवैध शराब, नशीली दवाइयों एवं इंजेक्शनों आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।जिसके चलते आज मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस टीम ने कफील बैग पुत्र नौशाद निवासी टांडा भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को ESME कंपनी के सामने महादेवपुरम सिडकुल क्षेत्र से हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 17.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 207/2026 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
कफील बैग पुत्र नौशाद निवासी टांडा भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
17.15 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम*
1. थाना अध्यक्ष अजय शाह
2. उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
3. कांस्टेबल कुलदीप डिमरी
4. कांस्टेबल कुलदीप सिंह
वही दूसरी और *कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने भी गश्त एवं चेकिंग के दौरान सुमन नगर जाने वाले तिराहे, बहादराबाद से एक संदिग्ध को मोटरसाइकिल पर अवैध स्मैक ले जाते हुए हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 22.59 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा मोटरसाइकिल संख्या UK17W5164 बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0-131/2026 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
*बरामदगी*
1. 22.59 ग्राम अवैध स्मैक
2. एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3. मोटरसाइकिल संख्या UK17W5164
*नाम पता आरोपित*
अनस पुत्र अनीस निवासी छोटे मदरसे के पास, लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2. हे0का0 नरविन्दर सिंह
3. कांस्टेबल मुकेश नेगी
4. कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार
बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार
देहरादून से बड़ी खबर : पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए