September 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

मसूरी सोहम हिमालयन सेंटर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, संस्कृति संरक्षण की करी सराहना, होमस्टे और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर दिया जोर, मसूरी मे अवैध निर्माणों पर जताई चिंता !

सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार )मसूरी

मसूरी। उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी स्थित सोहम हिमालयन सेंटर का दौरा कर वहां स्थापित संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को सहेजने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे “अल्फा टू ओमेगा उत्तराखंड” का अनूठा संग्रह बताया।

सतपाल महाराज ने सेंटर के संस्थापक समीर शुक्ला और डॉ. कविता शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि संग्रहालय नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने दुर्लभ कॉइन कलेक्शन और वेस्ट मटेरियल से तैयार कलाकृतियों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार होमस्टे योजना, स्टारगेजिंग और बर्ड वॉचिंग जैसे नए पर्यटन आयामों को बढ़ावा दे रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि होमस्टे योजना में अब कमरों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ कर दी गई है।

महाराज ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर हो रहे अवैध निर्माणों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे निर्माणों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मसूरी में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों और रिंग रोड परियोजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र को और विकसित किया जाएगा, जहां थिएटर और आर्ट गैलरी बनाई जाएंगी ताकि उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित किया जा सके।

वहीं समीर शुक्ला ने कहा कि सोहम हिमालयन सेंटर की स्थापना चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उनका उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

You may have missed

Share