देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के पलवरा गांव में एक माह से नलों से पानी नहीं आने से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक श्रोतों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने शीध्र पानी मुहैया कराने की मांग जल संस्थान से की है।
ग्राम प्रधान लीला राम और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि वर्ष 2023-24 में जल जीवन मिशन के तहत गांव की सीमा के चोरपानी नामक स्थान से पलवरा के लिए 70 लाख की लागत से पांच किलोमीटर पेयजल योजना बनी है। कुछ माह योजना से पानी आया है। अब इस योजना से पलवरा गांव के बुस्तुरा, देवीबैड, सरपशील, पूराडाकुडा, बीठाड, छानाधार, कालमेवा, तोको के 105 परिवार के घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है। कई बार इस संबंध में जल संस्थान को शिकायत की गई है। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी जा रही है। जबकि पेयजल लाइन के स्रोत में भरपूर पानी है और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के तरस रहे हैं।
गांव की तारा देवी, रेशमा देवी, कल्पना देवी, यशोदा देवी, पिंकी देवी, कविता देवी, महिपाल राम, विनोद कुमार ने कहा कि लम्बे समय से नल से पानी नहीं आ रहा है। पानी नही आने से गांव के ग्रामीण प्राकृतिक स्रोत से पानी ढो रहे रहे हैं।
क्या कहते है अधिकारी
मामला मेरे संज्ञान में आया है। पानी क्यों नहीं आ पेयजल लाइन की जांच करने के लिए जेई को आदेश दिया है। ग्रामीणों को शीघ्र पानी मुहैया करवाया जाएगा।
मुकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान कर्णप्रयाग।

More Stories
उधमसिंह नगर की आई टी आई पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े चोरी के छ: वाहनों को किया बरामद, पकडे गये आरोपी पलक झपकते की चुरा देते थे वाहन.!
देहरादून मे मोहर्रम पर जुलूस को लेकर एसएसपी प्रमेंद डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने जारी किया यातायात रुट प्लान, जुलुस से पहले 2 बजे से लागू होगा रुट डायवर्ट प्लान, घर से निकलने से पहले जान ले कौन कौन सी सड़को को कब कब किया जायेगा बंद.!
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉक्टर आशीष चौहान ने दिखाया सख्त रुख, ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगाने के दिये निर्देश,’जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम डॉ आशीष चौहान.!