November 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुन्तज़ीर ने बिहार से आकर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार क़ी घटना को दिया था अंजाम, रुद्रप्रयाग पुलिस के मजबूत साक्ष्य संकलन और शशक्त पैरवी के चलते अदालत ने आरोपी को सुनाई कुल एक साल क़ी सज़ा.

 

जनपद रुद्रप्रयाग में अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं अपराधियों को उनके कृत्यों की सजा दिलाने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रत्येक प्रकरण में गहन विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग में दिनांक 07.12.2025 को मुकदमा अपराध संख्या 72/2025, धारा 351(3), 352, 75(2), 78(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023, धारा 11(iv), 11(v) सहपठित धारा 12 पॉक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियुक्त मुजाहिर आलम उर्फ मुन्तजिर पुत्र मो0 शमीम अख्तर, निवासी ग्राम बांसवाड़ी, टेढ़ागाछ, जनपद किशनगंज, बिहार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

प्रकरण में रुद्रप्रयाग पुलिस के निरीक्षक मनोज नेगी (तत्कालीन एसएचओ रुद्रप्रयाग, वर्तमान एसएचओ ऊखीमठ) द्वारा प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय में मजबूती से पैरवी की गई। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं अभियोजन की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप मुकदमा पंजीकृत होने के मात्र 11 माह से भी कम समय में दिनांक 06 नवम्बर 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध घोषित किया गया।

 

⚖️ आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय (पॉक्सो), रुद्रप्रयाग द्वारा अभियुक्त को एक वर्ष के कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

 

🚔 रुद्रप्रयाग पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा प्रत्येक प्रकरण में दोषियों को सजा दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

You may have missed

Share