November 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस ने फ़र्ज़ी कागजो के आधार पर नौकरी पाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार !

 

दिनांक 23.09.2026 को वादी प्राचार्य, गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी, यमकेश्वर, पौड़ी द्वारा थाना यमकेश्वर में, महाविद्यालय में कार्यरत डॉ0 उमेश त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर के विरुद्ध जाली एवं कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के संबंध में विधिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। इस संबंध में थाना यमकेश्वर पर मु0अ0सं0 10/2026, धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री तपेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष यमकेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रकरण की गहन विवेचना करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाने, साक्ष्य संकलित करने तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी की कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा महाविद्यालय विथ्याणी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में फर्जी एवं कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की गई थी। पर्याप्त साक्ष्य संकलित होने के उपरांत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त डॉ0 उमेश त्यागी को दिनांक 12.11.2026 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

डॉ0 उमेश त्यागी (उम्र: 49 वर्ष) पूर्व पता: मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

वर्तमान पता: बादलपुर, जिला गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश।

 

*पुलिस टीम*

1.उ0नि0 गिरिजेश त्रिपाठी

2.हे0कां0 33 लोकेश गिरि

3.कां0 04 संजीव कुमार

4. ASI अहसान अली- CIU

5. का0 अवनीश राणा- CIU

You may have missed

Share