
*2022 में नशा तस्करों पर भारी रही नैनीताल पुलिस, 193 मामले दर्ज, 254 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। वर्ष में नशा तस्करों के कब्जे से 22 किलो 727 ग्राम चरस , 05 किलो 151 ग्राम 859 मिग्रा स्मैक, 141 किलो 800 ग्राम गांजा , 541 ग्राम हैरोईन , 3439 नशीले ईजेशन बरामद की गई है।*
*संक्षिप्त विवरण:-*
नैनीताल पुलिस ने ड्रग माफियाओ और नशे के तस्करों के खिलाफ अपने अभियान में वर्ष 2022 के दौरान *193 मामलो* में *254 अभियुक्तों* को गिरफ्तार कर नशा तस्करों के कब्जे से 22 किलो 727 ग्राम *चरस* , 05 किलो 151 ग्राम 859 मिग्रा *स्मैक*, 141 किलो 800 ग्राम *गांजा* , 541 ग्राम *हैरोईन* , 3439 *नशीले इंजेक्शन* बरामद करते हुये सलाखों के पीछे भेजा गया तथा करोड़ों रुपये कीमत की मादक पदार्थ जब्त कर नशा कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है। इस अवधि में पुलिस ने *एनडीपीएस अधिनियम* के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के विरूद्व भी आवश्यक कार्यवाही की गयी।
*ऐसे लगाई नशे के अवैध कारोबार पर रोक*
पंकज भटट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैंकिग/जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके फलस्वरूप मादक पदार्थों की तस्करी को रोकते हुए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने एवं जनपद पुलिस द्वारा एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए जनपद से भारी मात्रा में नशा जब्त कर नशा कारोबारियों के मंसूबों को ध्वस्त किया। जनपद पुलिस/एस0ओ0जी0 एवं स्पेशल टास्क फोर्स टीमों के द्वारा सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की संभावित आपूर्ति को ध्वस्त किया गया।
जनपद नैनीताल को नशा मुक्त जिला बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप नैनीताल पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगा रही है। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि नशे के खतरें से युवाओं को बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त, *स्कूल,कॉलेज और नुक्कड़ नाटक* के माध्यम से लगातार युवाओं को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के बारे जानकारी दी जा रही हैं एवम् युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में भी नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
*जनता से अपील नशे के खिलाफ आगे आएं*
*एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा जनपद की सम्मानित जनता से आग्रह किया गया है कि नशा कारोबारियो के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए पुलिस का साथ दें और नशे की बिक्री, खपत और उपयोग संबंधी जानकारी *फोन नंबर 05942-235847 व Uttrakhand police app* पर साझा करें।

More Stories
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।