उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। गुलदार जंगल छोड़कर लगातार रिहायशी इलाकों का रूख कर रहे CCTV वीडियो आया सामने…….
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा शहर में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। गुलदार जंगल छोड़कर लगातार रिहायशी इलाकों का रूख कर रहे है। एक बार फिर शहर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
यह वीडियो देर रात रानीधारा व विवेकानंद पूरी वार्ड का है, जो अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के नजदीक का बताया जा रहा है। वीडियो में एक गुलदार माल रोड में चहलकदमी करते नजर आ रहा है। गुलदार की मूवमेंट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।वहीं रानीधारा के सीमेंट कोठी का जहाँ सी सी डी कैमरे में कैद हुई है।
रिहायशी इलाके में गुलदार दिखने से एक बार फिर नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इससे पहले भी नगर क्षेत्र में गुलदार के मूवमेंट करते कई सीसीटीवी वीडियो सामने आए थे। शहर में गुलदार के बढ़ते आतंक से लोग भयभीत है।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !