
पंचशील भवन, नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से मंत्रणा की गई। बैठक के दौरान उत्तराखंड में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया।बैठक में उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया साथ ही पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड में संगठन की स्थिति एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी इस मुलाक़ात मे प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव भार्गव ने उत्तराखंड मे चल रही पार्टी की प्रगति को लेकर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया साथ ही आने वाले चुनाव को लेकर अपने सुझाव भी चिराग पासवान को दिये जिन पर केंद्रीय मंत्री ने काफ़ी हद तक अपनी सहमती व्यक्त की !

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक