
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एम्स, ऋषिकेश के तत्वावधान में स्तनपान संवर्धन एवं वृहद जनजागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सप्ताहव्यापी समारोह के अंतर्गत ओपीडी में जनप्रचार चर्चाएं एवं अंतरंग माताओं एवं संबंधियों के लिए स्तन मॉडल एवं वीडियो के माध्यम से उन्हें ब्रेस्ट फीडिंग के तौर तरीके, इससे नवजात शिशुओं के साथ साथ माताओं को होने वाले लाभ को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही MBBS स्नातक एवं नर्सिंग विद्यार्थियों की क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नवजात शिशुओं की माताओं, उनके तीमारदारों को इस महत्वपूर्ण विषय के बाबत विस्तृत जानकारियां दी गई और उनसे समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।
नवजात शिशु विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और नर्सिंग सर्विसेस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता के लिए आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वृहद स्तर पर सामाजिक संदेश प्रेषित करने के लिए विभाग व आयोजन दल की प्रशंसा की व प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर निदेशक एम्स ने कहा कि नवजात शिशुओं की माताओं को अपने शिशु को दुग्धपान को बढ़ावा देना आज के समय में और भी जरूरी हो गया है, क्यों कि उपलब्ध आंकड़ों के मुतबिक देशभर में स्तनपान की दर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में बताया कि राज्य में स्तनपान की स्थिति अत्यधिक नाजुक है। साथ ही स्तनपान में माता को परिजनों का सहयोग एवं घर में इसके लिए अनुकूल माहौल का होना आवश्यकता है। यह मदद घर तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि जैसे इस साल WHO/WABA ने नारा दिया है बाद में कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल में भी उपयुक्त सहयोग की जरूरत है। इसके बिना ब्रेस्ट फीडिंग की दर में इजाफा कर पाना नामुमकिन है। उन्होंने बताया कि संस्थान में मिल्क बैंक स्थापना की प्रगति हम सबके लिए हर्ष का विषय है।
कार्यक्रम के माध्यम से दो माताओं रूचि एवं प्रियंका जिन्होंने अपने नवजात शिशुओं के अलावा एनआईसीयू NICU में भर्ती अन्य अस्वस्थ शिशुओं अपना दुग्ध अतिरिक्त मात्रा में उपलब्ध कराकर असाधारण योगदान के लिए विशेषरूप से सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्यश्री ने ब्रेस्टफीडिंग के अभूतपूर्व लाभ गिनाए, बताया कि समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं में नेक्रोटाइज़िंग एंटरोकोलाइटिस (NEC) जैसी जानलेवा बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के बाबत चर्चा की।
नवजात शिशु विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्रीपर्णा बासु ने मां के दूध को अमृत तुल्य बताया। स्वामी दयानंद हॉस्पिटल दिल्ली के पीडियाट्रिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुंदर सिंह बिष्ट ने गेस्ट वेबिनार में 180 से अधिक नर्सिंग एवं अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करने को इस वर्ष की विशेष उपलब्धि बताया।
एम्स के नवजात शिशु विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमन चौरसिया ने बताया कि ब्रेस्टफीडिंग को लेकर इस वर्ष का नारा स्तनपान बढ़ावा देने के लिए मां को परिवार का संबल एवं कार्यस्थल पर समर्थन विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में दिए गए संदेश को माताओं, उनके तीमादारों, संकाय गणों और अन्य नागरिकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर नियोनेटोलॉजी विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मयंक प्रियदर्शी, प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रो. स्मृति अरोड़ा, एसोसिएट प्रो. प्रसूना जैली, रूपेंद्र देयोल, मलार कोडी, नर्सिंग सर्विसेज विभाग की सीएनओ डॉ. अनीता रानी कंसल, डीएनएस कमलेश बैरवा, एनआईसीयू से एएनएस आशीष शिनोय, सुमन कंवर, संत लाल, योगिता आदि मौजूद थे।
इंसेट
प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मान से नवाजा
इस अवसर पर सप्ताहव्यापी ब्रेस्ट फीडिंग वीक के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के अव्वल प्रतिभागियों को निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. बी. सत्यश्री ने प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मान से नवाजा।
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक में चंद्रसेन जाटव, मंजू शर्मा, ज्योति कुमारी, चांदनी बानो, कुमारी दिव्या व माकानी राधिकाबेन को सम्मानित किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में सताक्षी चौहान नर्सिंग तृतीय वर्ष, पायल एवं दिव्या शर्मा नर्सिंग द्वितीय वर्ष व राखी नर्सिंग ऑफिसर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अपने नवोत्थान रचनात्मकता सम्मिलित पोस्टर के लिए बालरोग विभाग की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. मोना शुक्ला को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

नर्सिंग क्विज प्रतियोगिता में टीम- ए में श्रुति गुप्ता, रिया, मानसी चहल व साक्षी ने प्रथम, टीम- बी में आस्था भट्ट, दिषा मोदी, दीपिका सिंह, सुषमा चौधरी, मनीषा डुकिया ने द्वितीय स्थान तथा टीम- सी जगदीश कुमार, लीना चंदा, दीक्षा सौभारी, ज्योति व पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमबीबीएस स्नातक क्विज में 2022 बैच ने प्रतिभाग किया। जिनमें पर्ल डोगरा और प्रशंसा बिष्ट अव्वल रहे।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,