
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
पटेलनगर की बाजार चौकी ने एक शातिर माहिला नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है पकड़ी गई महिला आस पास के इलाके मे मजदूरों और छात्रों को नशे का आदी बना रही थी पकड़ी गई महिला नशा तस्कर के कब्ज़े से पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध गांजा बरामद किया है पकड़ी गई आरोपी महिला तस्कर बिना सत्यापन के ही किराये पर रह कर अवैध नशे का कारोबार कर रही थी चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर ने बताया की मकान मालिक आज़म अंसारी भी शक के दायरे मे है और पुलिस उसके खिलाफ भी जाँच कर रही है यदि मकान मालिक की किसी भी प्रकार की संलिप्ता का सामने आती है तों उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी आपको बता दे की मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के मिशन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 13/08/2026 की शाम को चेकिंग के दौरान न्यू पटेल नगर में गोस्वामी चौक के पास से एक महिला नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
रेनू साहनी पत्नी गणेश साहनी निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी गोस्वामी चौक, न्यू पटेल नगर, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी का विवरण :-*
01 किलो 648 ग्राम गांजा
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- हे0का0 सुशील कुमार
3- का0 प्रवीण कुमार
4- का0 राहुल कुमार
4- म0का0 लविता

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक