
आज बारिश के चलते पूर्व जिला पंचयात अध्यक्ष मधु चौहान की कार बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेदनीपुर के पास एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार दुर्घटना में वह घायल हो गईं उनके कंधे पर चोट बताई जा रही है।कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया की बारिश के चलते उनकी कार का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क से निचे उतर गये जिसके चलते उनके कंधे मे चोट लगी है मधु चौहान के साथ मौजूद एक और आदमी और ड्राइवर को भी मामूली चोट लगी है. हादसे की सूचना मिलते ही विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मधु चौहान का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी रही। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज बारिश के चलते सड़क पर बढ़ी फिसलन मानी जा रही है। बारिश के दौरान फोरलेन पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल मधु चौहान का अस्पताल में उपचार जारी है।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक