उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पीसीएस भर्ती परीक्षा के शेष 59 अभ्यर्थियों का चयन, तीन और चार जुलाई को होगा इंटरव्यू……
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि चयनित सफल अवशेष 59 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन व चार जुलाई को किया जाएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस की भर्ती परीक्षा के शेष 59 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिनके इंटरव्यू तीन व चार जुलाई को होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2021 जारी किया जा चुका है। जिसके माध्यम से कुल 902 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि चयनित सफल अवशेष 59 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन व चार जुलाई को किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों का अनुक्रमांकवार एवं तिथिवार साक्षात्कार कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार कार्यक्रम में मूल अभिलेखों एवं साक्षात्कार शुल्क के साथ साक्षात्कार उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बताया कि अभ्यर्थियों को अलग से डाक से साक्षात्कार के पत्र नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए आयोग की वेबसाइट देख लें।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश