
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सकुशल सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 29.08.2024 को स्थानीय निवासी थलीसैण जनपद पौड़ी गढवाल ने थाना थलीसैण पर सूचना दी कि उनकी पुत्री घर से बिना बताए कही चली गयी है और अभी तक वापस घर नहीं आयी है जिसकी उनके द्वारा काफी तलाश की गयी परन्तु नहीं मिली।
साथ ही स्थानीय निवासी कोटद्वार ने दिनांक 29.08.2024 को कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सुबह स्कूल के लिये निकला था और जो सांय तक भी घर वापस नहीं आया है। जिसकी उनके द्वारा काफी तलाश की गयी परन्तु नहीं मिला।
उक्त दोनों सूचनाओं पर थाना थलीसैण एवं कोटद्वार पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये कुशल पतारसी-सुरागरसी कर सर्विलांस की मदद से गुमशुदा युवती एवं बच्चे को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवही की प्रशंसा की गयी।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा