देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र के कोटेडा गांव को बनने वाली सड़क का समरेखण (एलाइनमेंट) बदलने की मांग को लेकर देवाल विकास खंड कार्यालय परिसर में चार दिनों से चल रहा धरना क्षेत्रीय विधायक के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ब्लाक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कोटेडा के ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख अपनी समस्या और मांग रखी। जिस पर विधायक की ओर से लिखित तौर परएसडीएम धराली की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। ग्रामीणों की सहमति पर कमेटी इस मोटर मार्ग के साक्ष्यों का विभागीय अधिकारियों के साथ अभिलेखों के आधार पर जांच कर विभागीय स्तर पर यह भी जाऩने का प्रयास करेगा कि बिना ग्रामीणों की सहमति के किस आधार पर निविदा आमंत्रित कर दी गई। कमेटी के निर्णय के उपरान्त ही सड़क का कार्य किया जाएगा। कमेटी एक माह के अंदर अपनी रिर्पोट सौंपेगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, सरपंच अशोक कुमार, पूरन राम, पूर्व प्रधान खड़क राम, हरीश राम, विमला देवी आदि मौजूद थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!