देवाल (चमोली)। चमोली जिले के सिंचाई खंड थराली के प्रभारी अधिशासी अभियंता के तीन सालों के किए गए कार्यों की एसआईटी जांच और सिंचाई विभाग में स्थाई अधिशासी अभिंयता तैनात करने की मांग को लेकर ठेकेदार संघ की ओर से सोमवार को देवाल में विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने ठेकेदार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोमवार को विधायक भूपाल राम टम्टा ने मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम में भागेदारी करने देवाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इसी बीच ठेकेदार संघ के अध्यक्ष पुष्कर फरस्वाण की अगवाई में विधायक से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक को अपना मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने कहा कि शीघ्र उनकी मांग नहीं मानी गई तो सात अगस्त से वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर किशोर घुनियाल, युगराज बसेड़ा, गंगा सिंह, मोहन बिष्ट, केदार दत्त कुनियाल, महिपाल सिंह, बलवीर दानू, लखन रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!