राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने युवक की हत्या कीसी भारी चीज से वार कर देने की आशंका जताई गई है।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किये है लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नही हो सकी है प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह सूचना मिलने पर जीआरपी गेट नंबर तीन के पास पहुंची, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। युवक के सिर पर गहरा घाव था। पुलिसिया पड़ताल में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 25 वर्षीय मृतक युवक के जेब से एक मिली एक पर्ची में रोजमर्रा का हिसाब लिखा हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक किसी होटल या ढाबे में कार्यरत रहा है। उसने नीली जींस और टी शर्ट पहनी है। घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे का मुह दूसरी दिशा में होने के चलते वारदात के खुलासे में जीआरपी की राह आसान नजर नहीं आ रही है लेकिन पुलिस कैंपस में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं, जिनसे कोई क्लू मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!