
रामनगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को मुस्लिम युवक फरमान के साथ दोस्ती करना भारी पड़ गया आरोपी फरमान ने नाबालिक लड़की को मिलने के बहाने बुलाया तो लड़की को पानी मे नशीली चीज मिलाकर लड़की के साथ बलात्कार किया और दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल कर दिया इस मामले में पीड़िता की मां ने फरमान समेत उसके साथी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।आपको बता दे की बीते दिनों रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री है। बताया कि कुछ समय पूर्व चिल्किया निवासी फरमान व उसके साथी ने उनकी पुत्री को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने उसके पानी में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया कि बीते दिनों आरोपियों से परेशान होकर पुत्री ने आप बीती परिजनों को बताई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!