देहरादून गोलीकांड को लेकर लोगों ने भारी आक्रोश है और यह गुस्सा अब सड़कों पर नजर आ रहा है। हत्या के विरोध में आज गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कहा कि यहां लोग अब डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
चक्काजाम के तहत रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के समीप की दुकानों को स्थानीय लोगों ने बंद कराया। वहीं आरोपियों के घर के पास धरने पर बैठे लोगों के अनुसार सुबह इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई।
करीब 25 लोगों जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने धक्का मुक्की की, महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस नहीं थी। आरोपियों को संरक्षण के आरोप भो पीड़ित पक्ष ने लगाए। डोभालवाला चौक पर बाजार बंद है। कुछ दुकानें खुली हैं बाकी बाजार बंद है।
देहरादून में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने आज 20 जून को देहरादून बंद करने का आह्वान किया था। संघर्ष समिति ने बंद को लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और महिलाओं से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की थी।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद