आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर विधायक रायपुर मृतक दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात,करने उनके आवास पर पहुचे विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ के साथ एसएसपी देहरादून भी मौजूद रहे एसएसपी ने घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए मां0 न्यायालय में भी मजबूत पैरवी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने का दिया आश्वासन दिया साथ ही अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट में सीज करने की कार्यवाई करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही साथ ही अभियुक्तों के अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया साथ ही अभियुक्तों की सम्पत्ति के परिसीमन की चल रही कार्यवाही,के बाद अवैध पाये जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल मे लाई जायेगी विधायक रायपुर और एसएसपी देहरादून के सामने परिजनों ने कहा की हमने कभी मृतक व घायलों को मुआवजा देने की मांग नही की है कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए ये दुष्प्रचार किया जा रहा है आपको बता दे कि आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक रायपुर द्वारा डोभाल चौक पर हुई फायरिंग की घटना में मृतक स्व0 दीपक बडोला के आवास पर जाकर उनके पिता व पत्नी से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान एसएसपी देहरादून भी मौजूद रहे। इस दौरान मृतक दीपक बडोला के परिजनों को घटना में शामिल अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उक्त केस की कोर्ट में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करते हुए घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी। साथ ही अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के अवैध कारोबार में जो भी व्यक्ति उनके साथ संलिप्त पाये जायेंगे उन सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा अभियुक्तों की सम्पत्ति का सम्बन्धित विभाग से परीसीमिन/आंकलन कराते हुए यदि उक्त सम्पत्ति अवैध पाई जाती है तो शीघ्र ही उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
मृतक दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि हमने कभी मृतक व घायलों के लिए कोई मुआवजा की मांग नहीं की गई थी कुछ व्यक्तियों द्वारा अपना उद्देश्य पूर्ति के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।

More Stories
देहरादून मे नाज़ायज़ मदरसों पर चला प्रसासन का डंडा, बिना पंजीकरण संचालित एक मदरसा को किया सील,बिना अनुमति के चलने वाले दो अन्य मदरसों के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र.!
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद