उत्तराखंड में कल से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो रही…….
हल्द्वानी: उत्तराखंड में कल से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो रही है। पूरे देश भर से अब तक 488 लोगों ने अब तक अपना पंजीकरण कराया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित की जाने वाली इस आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा के लिए काठगोदाम से सोमवार को पहला दल रवाना होगा।
कुमाऊ मंडल विकास निगम के GM विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा संबंधित सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है कुमाऊं मंडल विकास निगम के धारचूला के बाद बूंदी, गूंजी और जोलिंककोंग तथा नाभीढांड में कर्मचारी पूरी तैयारी में है। पहले दल में 49 यात्री यात्रा करेंगे, जिनमें से 34 यात्री काठगोदाम टीआरसी से रवाना होंगे जबकि 15 यात्री धारचूला से सम्मिलित होकर आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करेंगे।
विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धालु 7 से 8 दिन में पूरी करेंगे, इसके अलावा टनकपुर से भी पहली बार आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदि कैलाश पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद देश भर से श्रद्धालुओं में आदि कैलाश यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है।


More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!