रुड़की
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गणेशपुर और आजाद नगर में अलग-अलग स्थानों पर एक युवक द्वारा अपनी दो सगी बहनों पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आजादनगर पनियाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 में मंगलवार देर शाम गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विक्की नाम के युवक ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर अपनी दो सगी बहनों पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पहले गणेशपुर निवासी शकुंतला को गोली मारी गई जिसके बाद आरोपी आजाद नगर पहुंचा और अपनी दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। दोनों महिलाओं की मौत हो गई। एक ही परिवार की दो सगी बहनों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में मातम और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे रुड़की क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च