थाना प्रभारी सहसपुर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली की दिनांक 27-09-2023 को राशिद उर्फ राशिद पहलवान के जमानत पर रिहा होकर जेल से छूटने पर राशिद व उसके भाइयों द्वारा 200-300 लोगों के साथ मिलकर बड़ा गौहर शंकरपुर वाले आम रास्ते पर कार,बाइक आदि में बेतरतीब लदकर जुलूस निकाला गया ,जिससे सड़क पर अनावश्यक रूप से जाम लग गया तथा आने जाने वाले व्यक्तियो व आवश्यक सेवाओं के वाहन फंस गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर आम जनता द्वारा भी रोष व्याप्त कर आपत्ति जाहिर की गई । इस घटना की जानकारी /सूचना पर तत्काल थाने स्तर पर जांच की गई और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर थाना सहसपुर पर मु०अ०सं० 264/23 US 147,341 IPC बनाम रशीद पहलवान व अन्य के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!