गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनीता रामचन्द्रन, जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें 172 प्रतिशत ईवीएम मशीनों को बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए आवंटन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करने के लिए हर स्तर पर निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पूरा अनुपालन करते हुए पारदर्शिता बरते जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। इसके बाद सबके सम्मुख ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। पहले चरण में मशीनों की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का सॉफ्टवेयर रेंडमाइजेशन के जरिए विधानसभा क्षेत्र के लिए आवंटन किया गया। दूसरे चरण में रेंडमाइजेशन के जरिए ही ईवीएम मशीनों को बूथ वार आवंटन किया जाएगा। पहले रेंडमाइजेशन में बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए 361 सीयू, 361 बीयू और 371 वीवीपैट का आवंटन किया गया। इन मशीनों में रिजर्व व्यवस्था के लिए आवंटित मशीनें भी शामिल है। रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार पांडेय, ईवीएम के नोडल अधिकारी सूरज भान सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, सीपीआई सदस्य जिला कमेटी, ज्ञानेन्द्र खंतवाल, बीजेपी किसान मोर्चा गोविन्द सिंह बजवाल, आप पार्टी के अनूप सिंह रावत, आईएनसी के मदन लोहनी मौजूद थे।

More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी