अरविंद धैर्य (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर से मिली खबर के अनुसार फैसल पुत्र इदरीश निवासी छोटा बाजार कस्बा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर विगत कई दिनों से एक छात्रा को परेशान कर रहा था तथा छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा था जिसकी सूचना छात्रा द्वारा अपने परिजनों को दी गयी। आज दिनांक 16.01.2025 को फैसल उपरोक्त अपने साथियों के साथ थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत सर्कुलर रोड स्थित 01 कैफे पर आया तथा छात्रा से बदसलूकी की जिसपर वहां पर छात्रा के परिजनों तथा वहां उपस्थित लोगों द्वारा अभियुक्त को पकड़ लिया गया परिजनो ने फैसल की पहले तो जमकर ठुकाई की फिर थाना सिविल लाईन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*