
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
निकाय चुनावी की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी है हर कोई वोटरों को लुभाने में लगा है हर तरह के वायदें वोटरों से किये जा रहे है है। वार्ड 34 गोविंदगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी सुमन मित्तल की बढ़ती लोकप्रियता को देख अन्य उम्मीदवारों की बौखलाट बढ़ गयी है। वार्ड 34 गोविंदगढ़ में मुकाबला कांटे का है और इसी के चलते निवर्तमान पार्षद और उनके समर्थकों की नींद उड़ी हुई है क्योंकि पिछले पांच सालों में निवर्तमान पार्षद ने वार्ड के लिए क्या किया इसका जवाब जनता उनसे मांगेगी। वार्ड 34 गोविंदगढ़ की जनता का साफ कहना है कि पूर्व पार्षद ने उनसे जो वायदें किये थे वो पूरा नही कर पायी आज भी वार्ड की समस्यांए जस की तस बनी हुई है। लोगों का यहां तक कहना है कि पूर्व पार्षद के पति और बेटा केवल ठेकेदारी में मस्त रहे वार्ड का कोई विकास नही हुआ।
जनता सब समझती है और जानती भी है। अब आगे क्या कुछ होगा ये दिलचस्प होगा। इंतजार है चुनाव के नतीजों का कि जनता कैसा प्रत्याशी इस वार्ड के लिए चुनती है।
वार्ड 34 गोविंदगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही सुमन मित्तल लगातार जनता के बीच जा रही है और अपना विजन बता भी रही है कि यदि जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर निगम भेजती है तो वे किस तरह से वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगी।
बता दे कि वार्ड 34 गोविंदगढ़ में तीन ही उम्मीदवार है बीजेपी,कांग्रेस और निर्दलीय। मुकाबला कांटे का है और त्रिकोणीय भी होता जा रहा है।

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!