
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री झंडा जी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्री झंडा जी के आरोहण के दृष्टिगत बाहरी राज्यो/जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मेला परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने तथा अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने तथा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।


More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन