
विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है। चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। आज 7 नवंबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 55 लाख के पार पहुंच गयी है।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त