
एसएसपी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद से ही जनपद टिहरी गढ़वाल में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न फौजदारी वाद संख्या 14/2024, 1101/2023 एवं 1102/2023 धारा 138 एन.आई. एक्ट से संबंधित एक वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार वारंटी विभिन्न प्रकरणों में वादी को लाखों की चपत लगाकर विगत एक वर्ष से फरार चल रहा था।* पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी- पतारसी एवं दबिश की कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.05.2026 को देहरादून क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण
शैलेश डिमरी पुत्र श्री रामेश्वर प्रसाद डिमरी निवासी – मकान संख्या-294, अजबपुर कला, जनपद देहरादून, उत्तराखंड
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी,
कांस्टेबल 34 ना0पु0 नीरज चौहान
कोतवाली नई टिहरी

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !