
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस ने 112 पर लूट की झूठी सूचना देने वाले पांच लोगो को गिरफ्तार किया है पकडे गये आरोपियोंबने पुलिस को *₹ 2.5 लाख नकद और वाहन लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस की रेल बना दीं थी लेकिन पुलिस ने जल्द ही झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश करते हुए पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली भगवानपुर को दिनांक 11.05.2026 को सलीम पुत्र अलीहसन नि0 मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा डॉयल न0- 112 पर सूचना दी गई की कुछ लोग मुझसे ग्राम खेड़ी शिकोहपुर से जबरदस्ती मेरी गाड़ी व गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रू0 छीनकर भाग गए है।
थाना हाजा पर डॉयल न0- 112 की सूचना एमडीटी के माध्यम से प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया ।
गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की जिसके पश्चात 01.नबीर पुत्र जमील 02. शौकिन पुत्र बाबू निवासीगण ग्राम मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार 03 .साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा जबरदस्ती वाहन को अपने साथ लेकर जाना पाया गया ।
उपरोक्त तीनो व्यक्तियो को पूछताछ हेतु थाना लाया गया बाद पूछताछ के प्रकरण आपसी पैसो के लेन देने के सम्बन्ध में प्रकाश में आया ।
सूचना देने वाले ने एक प्लानिंग के तहत पुलिस को गुमराह करने की नीयत से पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी जिस कारण पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तीनों व्यक्तियो जिनके द्वारा मोटर साइकिल ले जाई थी व सूचना देने वाले अन्य दो व्यक्तियो 01.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 के विरूद्व अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही से पुलिस द्वारा जनता को स्पष्ट संदेश दिया गया की हरिद्वार पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार पर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
*नाम पता आरोपित*
01.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0। 02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0। 03.नबीर पुत्र जमील निवासी मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार।
04.शौकिन पुत्र बाबू निवासी ग्राम मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
05.साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!