-पुलिस व एसडीआरएफ की टीम जुटी खोजबीन में
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर बिरही चाडे के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे हवा में लटक गया। अचानक चालक साइड का दरवाजा खुलने के कारण वाहन चालक खाई में जा गिरा जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है, वहीं वाहन में सवार चालक की पत्नी वाहन में सकुशल बच गई है। जिससे पास के ही एक होटल में ठहराया गया है।
सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को संख्या एमएच 31 सीएम 6183 जो बदरीनाथ से चमोली की तरफ आ रही थी कि अचानक बिहरी चमोली के समीप बड़ा चाडा के पास अनियंत्रित होकर खाई पर चली गई। जिसका आधा हिस्सा खाई की तरह तथा आधा हिस्सा सड़क की तरफ था। अचानक दरवाजा खुलने से चालक अनूप खाई के नीचे गिर गया तथा उसकी पत्नी तृप्ति जो की गाड़ी में ही थी बच गई है। चालक अनूप का कोई पता नहीं चल पा रहा है। तृप्ति को पास के होटल में ठहराया गया है। थाना चमोली और पीपलकोटी चौकी पुलिस की ओर से रेश्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है।

More Stories
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार