
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार )कोटद्वार
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज क्षेत्रवासियों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यासघाट में शराब का ठेका न खोले जाने के निर्देश दिए। साथ ही उप-जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि जिले में नए खोले जाने वाले 6 ठेकों में से एक के लिए व्यासघाट क्षेत्र में स्थान चिन्हित किया गया था, जिसका क्षेत्रवासियों और आसपास के ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा था। आज क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत नौगाँव की प्रशासक अनीता देवी ने बताया कि व्यासघाट पुराणों में उल्लिखित एक अति प्राचीन धार्मिक स्थल है और चारधाम पैदल मार्ग के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थल है।

More Stories
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट