November 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार

देहरादून

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को एण्टी हयूमन टैªफिकिंग यूनिट टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित सनराइज स्पा अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद देहरादून टीम व थाना रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सनराइज स्पा में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम को स्पा सेण्टर के एक कमरे में 01 महिला तथा 01 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई । जिस पर पुलिस द्वारा मौके से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही महिला को गिरफ्तार किया गया। स्पा सेण्टर संचालक महिला के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में थाना रायपुर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा: 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*
1-वकिला पुत्री गुलाम रसूल निवासी मुस्कान होटल के पास आई0एस0बी0टी0 बंजारावाला कारगी देहरादून हाल निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग दून कालोनी माजरा देहरादून

*बरामदगी :*
1- आपत्तिजनक सामग्री
2- 3740/– रुपये नगद

*एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम*
1-निरीक्षक राकेन्द्र कठैत
2-म0उ0नि0 कल्पना पाण्डेय ,
3-हे0का0 रचना डोभाल
4-का0 आशीष चौहान,
5-का0 प्रदीप सिंह,
6-का0 देवेन्द्र सिंह

*पुलिस टीम:*
1-उ0नि0 विकसित पंवार
2-हे0का0 रविन्द्र सिंह रावत
3-का0 मोहित सैलानी

You may have missed

Share