
दिनांक 04.02.2025 की रात्रि लगभग 09:00 बजे *देवप्रयाग* पुलिस को सूचना मिली कि 02 नाबालिग बच्चे (14 वर्ष व 16 वर्ष) आज सुबह राजकीय इंटर कॉलेज गए थे, जो इंटरवल के बाद से स्कूल से गायब हो गए हैं तथा घर नहीं पहुंचे हैं।
*️⃣*देवप्रयाग पुलिस द्वारा घटना से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया तदोपरांत आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए नाबालिगों की शीघ्र व सकुशल बरामदगी हेतु थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
*️⃣ *थानाध्यक्ष देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत* द्वारा *अपर पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल* तथा *क्षेत्राधिकारी, नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में तीन टीमों का गठन किया गया।
*️⃣*थानाध्यक्ष देवप्रयाग के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा रात भर तलाशी अभियान चलाते हुए आज दिनांक 05.02.2025 की सुबह 09:00 बजे दोनों नाबालिग बालकों को थाना क्षेत्र से ही सूचना प्राप्ति के मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
*️⃣ पूछताछ में नाबालिगों द्वारा बताया गया कि उनका पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता है तथा वह *केदारनाथ* जाकर पैसा कमाना चाहते थे, जिस कारण वह लोग इंटरवल के दौरान बिना बताए स्कूल से निकल गए थे।
*️⃣ पुलिस द्वारा दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की गई तथा सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही व बच्चों की सकुशल बरामदगी को लेकर परिजनों द्वारा थानाध्यक्ष देवप्रयाग तथा उनकी टीम का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

More Stories
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में की छापेमारी, मौके पर मिली खामियों को देख चढ़ा डीएम का पारा !
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने की अनूठी पहल: ‘रात्रि चौपाल’ के जरिए गांवों में मजबूत कर रही सुरक्षा का घेरा, ग्रामीणों से मिलकर जानी उनकी समस्या और परेशानी !
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली